फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Congressmen played bugle against Agneepath plan

अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेसियों ने बजाया बिगुल

Mon, 27 Jun 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Congressmen played bugle against Agneepath plan
रुड़की चंद्रशेखर चौक पर अग्निपथ योजना के विरोध में सत्यग्रह के दौरान संबोधित करते विधायक फुरकान - फोटो : ROORKEE
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह चलाकर विरोधी बिगुल बजाया। सिविल लाइंस स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुल पर एकत्र होकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर अग्निपथ योजना वापस लेने के लिए दबाव बनाया। चेतावनी दी कि इस योजना के विरोध में कांग्रेस युवाओं के समर्थन में किसी भी तरह का आंदोलन शुरू करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुल के नजदीक सत्याग्रह कर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध किया। कलियर विधायक फुरकान अहमद ने केंद्र सरकार की इस योजना को ‘युवा विरोधी’ करार दिया।
विज्ञापन

प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने इस योजना को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चार साल की सेवा के बाद पूर्व सैनिक की भूमिका में आने वाले युवाओं के पास कोई काम नहीं होगा। इससे देश में ‘बेरोजगार युवकों की बाढ़’ आ जाएगी। आने वाले समय में कांग्रेस सड़कों पर उतरकर इस योजना को लेकर आंदोलन छेड़ेगी। इस दौरान सत्याग्रह करने वालों में पूर्व राज्य मंत्री राम सिंह सैनी, प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, सुभाष सैनी, राजपाल सैनी, सईद हसन, उमेद गाजी, हेमेंद्र चौधरी, सलीम खान, भूषण त्यागी समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार को वापस लेनी होगी अग्निपथ योजना
अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में बालावाली रोड स्थित मीर भोज सभा स्थल पर रघुपति राघव राजा राम गीत के साथ सत्याग्रह शुरू किया गया।
प्रमोद खारी ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा है। सेना से अलग अन्य विभागों में 27 लाख पद खाली पड़े हैं। उन पर भर्ती होनी चाहिए। अग्निपथ योजना वापस होने तक विरोध जारी रहेगा। इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव विकास चौधरी, जितेंद्र सैनी, प्रमोद रावल, अनुज, गांधी, रवि चौधरी, सागर सैनी, विपुल आदि मौजूद थे।

इधर भगवानपुर में एसडीएम कार्यालय के बराबर में कांग्रेस विधायक ममता राकेश के नेतृत्व में प्रदर्शन कर योजना को वापस लेने की मांग की गई। विधायक ने कहा कि अग्निपथ योजना के नाम पर युवाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर अभिषेक, राकेश, उदय त्यागी, सुशील, सेठपाल परमार, अमित कुमार, विपिन कुमार, बालचंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed