फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Congressmen burnt effigy of BJP in protest against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा का फूंका पुतला

Mon, 15 Nov 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of BJP in protest against inflation
मंगलौर में महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसी भी सूरत में बढ़ती महंगाई को बरदाश्त नहीं कियाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को रोडवेज बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस सेवा दल के नगर अध्यक्ष डॉ. जमा चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर गंभीर नहीं है और देश की जनता के साथ महंगाई बढ़ाकर धोखा किया जा रहा है। केंद्र में मोदी सरकार अच्छे दिन के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन बढ़ती महंगाई से अब जनता को पुराने दिन ही अच्छे लग रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता हिमाचल प्रदेश उपचुनाव की तर्ज पर उत्तराखंड में भी भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। केंद्र और राज्य सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है, जिस कारण महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल, मोहम्मद असलम, राशिद खान, परवेज नंबरदार, मोहम्मद शहजाद, नवाज काजमी, अमन अग्रवाल, निजाम पठान, जमशेद खान, महमूद अंसारी, इमरान अंसारी, पप्पू ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed