फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Conduct blown

आचार संहिता की धज्जियां उड़ी

Sat, 14 Jan 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Sat, 14 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भले ही सुप्रीम कोर्ट ने जाति के नाम पर राजनीति नहीं करने की नसीहत दी हुई है लेकिन, राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधि इसे ठेंगा दिखा रहे हैं। शनिवार को इसका नजारा रामपुर में झोझा बिरादरी की आमसभा में दिखा। मंच से खुलेआम जाति के नाम पर वोट मांगे गए और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मूकदर्शक बना रहा। करीब दो घंटे तक चले सियासी ड्रामे में न सिर्फ सुप्रीम कोर्ट की नसीहत को दरकिनार किया गया बल्कि आचार संहिता की भी धज्जियां उड़ाई गईं।

रामपुर स्थित बारात घर में शनिवार दोपहर 12 बजे से झोझा बिरादरी की आमसभा बुलाई गई थी। रामपुर के पूर्व प्रधान भूरा की ओर से इसके लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से इजाजत भी ली हुई थी। इसमें पहले से सियासी बैठक की आशंका जताई जा रही थी। सुबह से ही इसको लेकर क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई थी। दोपहर एक बजे से शुरू हुई आमसभा में सैकड़ों झोझा बिरादरी के लोग पहुंचे हुए थे। आमसभा का मुद्दा था कि ‘झोझा बिरादरी का रहनुमा कौन है’। निशाने पर थे कलियर विधानसभा के विधायक फुरकान अहमद। इसमें एक के बाद एक वक्ताओं ने फुरकान अहमद पर जमकर निशाना साधा। उन पर बिरादरी के लिए पांच साल में एक भी काम नहीं करने का आरोप लगाया गया। संबोधन के दौरान वक्ताओं ने विधायक से मिले जख्मों को बयान किया और उन्हें हराने का संकल्प लिया। आमसभा में जुटे लोगों ने भी वक्ताओं के सुर में सुर मिलाया। कुल मिलाकर आमसभा में जातिगत राजनीति हावी रही।
विज्ञापन


हाजी इस्लाम का दावा, भाजपा से टिकट पक्का
आमसभा के दौरान मौके पर पहुंचे हाजी इस्लाम का बिरादरी के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने मंच से लोगों का समर्थन मांगा। संबोधन में कहा कि कलियर विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा से मेरा टिकट पक्का हो चुका है। इस पर उनके समर्थकों ने उन्हें जिताने की अपील की। हाजी इस्लाम ने दावा किया कि टिकट के संबंध में उनकी भाजपा हाईकमान से बात हो चुकी है और 18 जनवरी को इसकी घोषणा की जाएगी। हालांकि हाजी इस्लाम के दावे में कितना दम है यह तीन दिन बाद पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्लाम को टिकट मिला तो नहीं लड़ूंगा चुनाव: शहजाद
आमसभा के दौरान पूर्व विधायक और कलियर से उम्मीदवार मोहम्मद शहजाद भी मौके पर पहुंचे। गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। संबोधन में शहजाद ने कहा कि
रामपुर गांव में आमसभा के लिए इजाजत ली गई थी। यदि इसमें आचार संहिता और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना हुई होगी तो नोटिस जारी करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पूरे कार्यक्रम की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है। नायब तहसीलदार और निर्वाचन की टीम को मौके पर भेजा गया था। उनकी ओर से भी इस संबंध में रिपोर्ट दी जानी है।
गोपाल सिंह चौहान, एएसडीएम रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed