{"_id":"64c647d468fb044e3b023366","slug":"complaint-against-former-mla-for-not-spraying-medicine-roorkee-news-c-37-1-sdrn1034-6781-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पूर्व विधायक से की दवाई न छिड़ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पूर्व विधायक से की दवाई न छिड़ने की शिकायत
विज्ञापन
फोटो समाचार:
पूर्व विधायक ने खानपुर क्षेत्र में सुना मन की बात कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों संग खानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। इस दौरान लोगों ने उनसे कीटनाशक दवाई न छिड़कने की शिकायत की।
रविवार को खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों ने पूर्व विधायक से शिकायत कर बताया कि क्षेत्र बाढ़ प्रभावित होने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कीटनाशक दवाइयाें का छिड़काव नहीं किया जा रहा। हैंडपंपों में भी दवाइयां नहीं डाली जा रही है। जिसके चलते क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। इस पर पूर्व विधायक ने सीएमओ से फोन पर बात कर क्षेत्र में कीटनाशकों का छिड़काव और हैंडपंपों में दवाई डलवाई जाने की बात कही। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज पंवार, लक्सर कृषि उत्पादन मंडी समिति के चेयरमैन चौधरी भीम सिंह, खानपुर सहकारी समिति चेयरमैन चौधरी ओंकार सिंह, चरण सिंह, मदन अवाना, संदीप कुमार, परविंदर भाटी, अमरीश गोयल, करण सिंह आदि उपस्थित रहे।