फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   commotion again in abn school

एबीएन में फिर हंगामा 

Sat, 07 May 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 07 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
commotion again in abn school
एबीएन स्कूल के छात्र गेट पर चढ़ते हुए। - फोटो : amarujala

 एबीएन स्कूल में फेल छात्रों का मामला नहीं सुलझ पाया है। री-एग्जाम का परिणाम घोषित नहीं करने को लेकर अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधक का घेराव किया। कार्यकर्ताओं को गेट पर रोके जाने से तीखी नोकझोंक हुई और कार्यकर्ता गेट फांदकर स्कूल में दाखिल हो गए। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मामले में बैठक कर प्रबंधन को समस्या का समाधान के निर्देश दिए। समाधान न होने पर सोमवार को फिर से बैठक बुलाई गई है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि एबीएन स्कूल में कक्षा नौ के 35 छात्रों को री-एग्जाम में फेल कर दिया गया था। जिसे लेकर कुछ दिन पूर्व अभिभावकों एवं अभाविप कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया था। इसके बाद मैनेजर बीएसएस डेनियल ने देहरादून स्थित सीबीएसई बोर्ड कार्यालय से समाधान कराने का भरोसा दिया था। इस पर प्रधानाचार्य सहित अभिभावकों ने देहरादून में बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी से मुलाकात की। साथ ही छात्रों की दोबारा परीक्षा कराने के निर्देश दिए। जिस पर स्कूल में विगत पांच और छह मई को परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन


शनिवार को स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने परीक्षा परिणाम जानना चाहा। लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर अभिभावक आक्रोशित हो गई। कुछ देर बाद स्कूल पहुंचे अभाविप कार्यकर्ताओं को गेट पर रोक दिया गया। जिसके चलते सुरक्षाकर्मियों से तीखी नोक झोंक करते हुए कार्यकर्ता गेट से कूदकर भीतर दाखिल हो गए और प्रबंधक बीएसएस डेनियल का घेराव किया। इस दौरान संगठन मंत्री पृथ्वी राणा का कहना था कि बोर्ड के नियमानुसार नौवीं तक बच्चों को फेल नहीं किया जा सकता। लेकिन स्कूल प्रशासन बच्चों का शोषण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल को मामले से अवगत कराया। जिस पर शाम को उन्होंने प्रबंधन व अभिभावकों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रबंधन को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान नहीं होने पर सोमवार को फिर से बैठक बुलाई जाएगी। इस मौके पर अभाविप कार्यकर्ता आकाश गौतम, अर्जुन गुर्जर, शुभम, मुकुल त्यागी, मयंक त्यागी, शुभम चौधरी, मनीष त्यागी सहित अभिभावक सुनील यादव, सरोज, पूनम, किरण, राजबाला, मोहित राठी, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed