फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   college bus crushed young boy

कॉलेज की बस से कुचलकर युवक की मौत

Thu, 03 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 03 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
college bus crushed young boy
accident - फोटो : demo pic
बेहट के कलसिया से किशनपुर आ रहे बाइक सवार युवक को करौंदी में कॉलेज की बस ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौका पाकर चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए बस को कब्जे में ले लिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


सहारनपुर के बेहट क्षेत्र के कलसिया निवासी शुभम सैनी भगवानपुर के किशनपुर में वेल्डिंग की दुकान चलाता था। रोजाना की तरह वह बृहस्पतिवार की सुबह बाइक पर किशनपुर आ रहा था। करौंदी के पास एक प्राइवेट कॉलेज की बस ने शुभम को टक्कर मार दी। बस के पहिये से कुचल जाने के कारण 22 वर्षीय शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले बस का चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। बस को कब्जे में ले लिया गया। परिजन रोते बिलखते सिविल अस्पताल पहुंचे। शाम के समय अज्ञात चालक के खिलाफ भगवानपुर थाने में तहरीर दे दी गई। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरा बनकर दौड़ रही स्कूल बसें
भगवानपुर। हाईवे पर प्राइवेट स्कूल व कॉलेजों की बसें मौत का खतरा बनकर दौड़ रही हैं। इन बसों से लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। अमूमन पुलिस और परिवहन विभाग का फोकस ट्रैक्टर ट्रालियों, ट्रकों व अन्य लोडेड वाहनों पर रहता है। स्कूल कॉलेज की बसों पर ध्यान ही नहीं दिया जाता। लंबा रूट तय करने वाली कई कॉलेजों की बसें समय पर छात्र छात्राओं को लाने ले जाने के लिए अंधाधुंध दौड़ाई जाती है। जिससे लगातार हादसे सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed