{"_id":"6a12f3bed3ca79bda40956db","slug":"co-issues-strict-instructions-on-eid-al-adha-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-155586-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ईद-उल-जुहा पर सीओ ने दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ईद-उल-जुहा पर सीओ ने दिए सख्त निर्देश
Sun, 24 May 2026 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 24 May 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-जुहा पर सीओ ने दिए सख्त निर्देश
कुर्बानी के अवशेषों को खुले में न फेंकने की अपील
मंगलौर। ईद-उल-जुहा का पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलौर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी ने क्षेत्र के नागरिकों और धर्मगुरुओं से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। सीओ चौधरी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ईद के अवसर पर कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों को खुले में न फेंका जाए। कहा कि सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और स्वच्छता बनी रहे। इसके लिए पालिका प्रशासन को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सीओ ने विशेष रूप से सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर लोगों को आगाह किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली कोई भी फोटो या वीडियो वायरल न करें। चेतावनी दी कि यदि सोशल मीडिया से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई तो प्रशासन की ओर से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीओ ने कहा कि मंगलौर की यह परंपरा रही है कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि ईद-उल-जुहा का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। नगर पालिकाध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने कहा कि मंगलौर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल हैं। यहां सभी त्योहार आपसी भाई चारे के साथ मनाते हैं। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर सहित स्थानीय पुलिस अधिकारी, नगर के संभ्रांत नागरिक और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।