फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   CM took to the road to ask for votes

वोट मांगने के लिए सड़क पर उतरे सीएम

Wed, 20 Nov 2019 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
CM took to the road to ask for votes
रुड़की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी मंयक गुप्ता के समर्थन में वोट मांगने के लिए सड़क पर उतरे। रोड शो में उन्होंने आधा किलोमीटर पैदल चलकर मयंक गुप्ता के पक्ष में प्रचार किया। इससे पूर्व बीटी गंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम में भाजपा की जीत शासन और रुड़की के बीच पुल का काम करेगी। इस दौरान उन्होंने डेढ़ साल से निगम का चुनाव नहीं होने का ठीकरा विरोधियों के सिर फोड़ा।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार थमने से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे सीएम की सभा शुरू हुई। उन्होंने कहा कि नगर निगम में देरी से बोर्ड का गठन होने के कारण विकास कार्य थमे हुए हैं। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 का समाधान 70 मिनट में कर दिया। सैकड़ों साल पुराने रामजन्म भूमि विवाद को सुलझाने के लिए देश और समाज को तैयार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में प्रदेश में ब्लैकमेल करने वाले सचिवालय में घुसने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों पर भी डाले डोरे
सीएम ने सभा के दौरान किसानों पर भी डोरे डाले। कहा कि प्रदेश सरकार ने 200 करोड़ का गन्ना भुगतान कराया। साथ ही इकबालपुर शुगर मिल चलाने के लिए 36 करोड़ का ऋण भी मंजूर किया है। किसानों की जेब में पैसा आएगा तो बाजारों की रौनक भी बढ़ेगी। नए क्षेत्रों को दस साल तक टैक्स से मुक्त रखने का प्रावधन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां-यहां से निकला रोड शो
मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के साथ बीटी गंज, अनाज मंडी, मेन बाजार और सिविल लाइंस में रोड शो किया। इससे पूर्व जनसभा में प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिला, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, पालिका चेयरमैन अंबरीष गर्ग, श्यामवीर सैनी, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, अमन त्यागी, सुशील त्यागी, प्रदीप चौधरी, सुभाष वर्मा, सुनील साहनी, अरविंद गौतम, डा. अनिल शर्मा, प्रदीप त्यागी, सौरभ भूषण, सौरभ गुप्ता, दीपक मित्तल, राकेश अग्रवाल, रामगोपाल कंसल आदि मौजूद रहे।

--------------------
विकास के लिए बजट नहीं होने देंगे कमी : कौशिक
रुड़की। जनसभा को संबोधित करते हुए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि रुड़की के विकास के लिए बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। रैली संयोजक विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि विधायक और मेयर मिलकर शहर में विकास की नई नींव रखेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले बोर्ड में तानाशाही रवैये के चलते विकास के मुद्दे गौण हो गए थे। झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर का सपना भाजपा की सरकार ही पूरा कर सकती है। प्रत्याशी मयंक गुप्ता ने कहा कि यह चुनाव विकास की नई संभावनाएं लेकर आया है। रुड़की के नए स्वरूप के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। अगर हम जीते तो उसके हर क्षेत्र का समान विकास किया जाएगा। जनसभा को यूपी के कैबिनेट मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed