{"_id":"6a08b5541e4dbe816d02c816","slug":"clash-between-two-parties-over-land-dispute-in-dhirmajra-roorkee-news-c-5-1-drn1027-973319-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: धीरमाजरा में जमीन विवाद पर दो पक्षों में टकराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: धीरमाजरा में जमीन विवाद पर दो पक्षों में टकराव
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धीरमाजरा गांव में जमीन के मालिकाना हक और कब्जे पर दो पक्षों के बीच विवाद खड़ा हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक पक्ष ने भगवानपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी गई तहरीर में मनोज कुमार निवासी रुड़की ने बताया कि उन्होंने गांव में ही एक व्यक्ति से जमीन खरीदी थी। जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि जिस खसरा नंबर की जमीन उन्हें बेची गई है उस पर किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा है। आरोप है कि उन्हें गुमराह करके किसी दूसरे नंबर की जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई जबकि दिखाई गई जमीन कोई और थी।
वहीं दूसरी ओर जिस व्यक्ति का वर्तमान में उस जमीन पर कब्जा है उसने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि यह जमीन उनके पुरखों (पूर्वजों) की है। वे लोग काफी लंबे समय से इस भूमि पर खेती कर रहे हैं। आरोप है कि किसी अन्य व्यक्ति ने उनकी पुश्तैनी जमीन को दिखाकर किसी दूसरे नंबर की जमीन का सौदा कर दिया है। जमीन के नंबरों की हेराफेरी और कब्जे को लेकर बढ़े इस विवाद के बाद पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।