फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Claims dashed, drain cleaning also did not work

दावे हुए धराशायी, नाला सफाई भी काम नहीं आई

Tue, 13 Jul 2021 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Claims dashed, drain cleaning also did not work
बारिश ने एक बार फिर नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी। दोपहर 12 बजे हुई तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया और गलियां पानी से लबालब हो गईं। ऐसे में नाला सफाई भी काम नहीं आई। कई जगहों पर नाला साफ होने के बाद भी पानी भर गया। जलभराव से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वैसे तो करीब एक घंटे झमाझम बारिश हुई, लेकिन करीब तीन बजे तक बूंदाबांदी जारी रही। इससे अंबर तालाब, श्यामनगर, सुनहरा, पुरानी तहसील, सती मोहल्ला आदि निचले इलाकों में जलभराव हो गया। यहां सड़कें और गलियां पानी से लबालब भर गईं। ऐसे में लोगों को अपने वाहन पानी के बीच से ही निकालने पड़े। कुछ ही देर की बारिश से नाले और नालियां उफना गईं। कुछ देर और बारिश होती तो पानी लोगों के घरों में घुस सकता था। वहीं, नगर निगम करीब चार दिन से शहर में नालों और नालियों की सफाई का काम करवा रहा है। वैसे तो मानसून की स्थिति को देखें तो नगर निगम ने इस काम को करवाने में करीब 15 दिन की देरी कर दी है। यदि समय से बारिश शुरू हो जाती तो नगर निगम को नाले साफ करने का मौका न मिलता। वहीं, अभी तक जितने भी नाले साफ हुए हैं, उसका असर दिखाई नहीं दिया। मंगलवार को हुई बारिश से रामनगर में नाले उफान पर आ गए। जबकि, यहां दो दिन पहले ही नाले साफ कराए गए थे। चंद्रपुरी में भी नाले साफ होने के बावजूद सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन

--
लापरवाही : फिर नालों में बह गई गंदगी
नगर निगम की ओर से चार दिन से नालों की सफाई कराई जा रही है। सफाई कर्मचारी नालों से निकली गंदगी को बाहर सड़क पर निकालकर डाल रहे हैं। चार दिन से कुछेक इलाकों को छोड़ दें तो सड़कों पर डाला गया नालों का कूड़ा करकट नहीं उठाया गया। ऐसे में मंगलवार दोपहर को बारिश हुई तो पानी के बहाव में सारा कूड़ा फिर नालों में ही बह गया। ऐसे में जहां सफाई कर्मचारियों की मेहनत बेकार गई तो वहीं बजट भी खराब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed