फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   City jammed, vehicles kept crawling

शहर में लगा जाम, रेंगते रहे वाहन

Thu, 14 Oct 2021 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
City jammed, vehicles kept crawling
रुड़की स्थित मेन बाजार में लगा जाम। - फोटो : ROORKEE
त्योहारों को लेकर बाजार में जाम की हालात विकराल होती जा रही है। बृहस्पतिवार को विजय दशमी से एक दिन पहले शहर में कई जगह जाम लगता रहा। सिविल लाइंस और मुख्य बाजार में दिनभर जाम रहा। वाहन जाम में फंसे रहे। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विजय दशमी और आगामी कुछ दिनों में होने वाले करवाचौथ त्योहार के चलते बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जाम से निपटने के लिए लगातार इंतजाम नाकाफी नजर आ रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। बृहस्पतिवार को शहर के मुख्य बाजार और नगर निगम पुल पर भारी भीड़ रही। इसके चलते बीच-बीच में जाम लगता रहा। वहीं शाम के समय सिविल लाइंस, बीटीगंज, रामनगर और मुख्य बाजार में लंबा जाम रहा। लोगों को बाजार में पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। वहीं ई-रिक्शा की शहर में दिन-प्रतिदिन बढ़ती संख्या के चलते भी जाम लग रहे हैं। इसके अलावा नया पुल और नगर निगम पुल पर लंबा जाम रहा। ऐसे में वाहन जाम में रेंगते रहे। जाम से निपटने के लिए पुलिस की व्यवस्था धरी रह गई। देर रात तक जाम की स्थिति सामान्य हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed