फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Chief Minister in the city today, traffic diverted on many

Roorkee News: मुख्यमंत्री आज शहर में, कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट

Wed, 28 Jun 2023 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister in the city today, traffic diverted on many
मुख्यमंत्री के नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम को लेकर किया बदलाव
विज्ञापन




मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम को लेकर शहर के कई रूटों को डायवर्ट किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थों को अपनी ड्यूटी स्थल पर तैनात रहने के निर्देश दिए हैं।




बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेहरू स्टेडियम में होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसे देखते हुए पुलिस की ओर से रूट प्लॉन तैयार किया गया है। इसके तहत बीएसएम तिराहा से नेहरू स्टेडियम की तरफ आने वाले सभी वाहनों पर दोपहर एक से शाम साढ़े छह बजे तक प्रतिबंध रहेगा। नए पुल से चावमंडी, गोशाला, बीएसएम की तरफ जाने वाले सभी वाहनों पर दोपहर एक बजे से साढ़े छह तक प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा बीटी गंज, मेन बाजार से नेहरू स्टेडियम की तरफ जाने वाले सभी वाहनों पर एसएसडी इंटर कॉलेज से प्रतिबंध रहेगा। वहीं, रामपुर चुंगी, रामनगर चौक और मिलिट्री चौक, मालवीय चौक से कार्यक्रम में आने वाले बड़े वाहनों को बीएसएम डिग्री कॉलेज में पार्क किया जाएगा। मिलिट्री चौक, मालवीय चौक, रामपुर चुंगी और रामनगर चौक से कार्यक्रम में आने वाले छोटे वाहनों को डीएवी काॅलेज ग्राउंड में पार्क किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed