फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Chemical thrown in dispute over garbage, teenager and three women got burnt

Roorkee News: कूड़े को लेकर विवाद में फेंका केमिकल, किशोरी और तीन महिलाएं झुलसीं

Tue, 26 Nov 2024 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Chemical thrown in dispute over garbage, teenager and three women got burnt
I
विज्ञापन

IIचारों को मंगलौर सीएचसी में दिलाया गया उपचार, पुलिस को दी गई तहरीर
I
I

I
Iपुलिस आरोपियों की कर रही तलाश, मंगलवार को दो पक्षों में हुआ विवाद
I
Iसड़क पर कूड़ा एकत्रित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की महिलाओं पर केमिकल फेंक दिया। इसमें एक किशोरी और तीन महिलाएं झुलस गईं। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में उपचार दिलाया। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
I
Iमंगलवार की दोपहर बाद कस्बे के मोहल्ला कटहेड़ा निवासी एक किशोरी अपने घर के बाहर से कूड़ा एकत्रित कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस के ही कुछ लोगों ने कूड़ा उनके घर के बाहर फेंकने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उक्त लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट भी की। बताया जा रहा कि मौके पर मौजूद महिलाओं पर मारपीट करने वाले लोगों ने केमिकल फेंक दिया।
विज्ञापन

I
I
I
Iइसमें किशोरी इलमा और तीन महिलाएं झुलस गईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसी किशाेरी व महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिलाया। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। उधर, सीओ विवेक कुमार ने बताया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिलाओं पर दूध की डेयरी में इस्तेमाल होने वाला केमिकल फेंका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iचेहरे और हाथ हल्के झुलसे
I
I
I
Iविवाद में केमिकल फेंकने के मामले में पुलिस ने किशोरी और महिलाओं से जानकारी ली। साथ ही वह कितने झुलसे हैं, इसकी जानकारी भी डॉक्टरों से ली। डॉक्टर का कहना है कि केमिकल से किशोरी और महिलाओं के चेहरे व हाथों पर झुलसने के निशान हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है। कोई गंभीर तरीके से नहीं झुलसा है। वहीं, पुलिस केमिकल फेंके जाने की घटना को लेकर गंभीरता दिखा रही है।

I
I
I
Iवसा का स्तर मापने के लिए होता है इस्तेमाल
I
Iदूध में वसा का स्तर जांचने के लिए हाईड्रोजन पैराक्साइड नामक रसायन का प्रयोग किया जाता है। असल में यह रसायन तेजाब है। इसका एक ढक्कन भी इंसान की चमड़ी को बुरी तरह झुलसा सकता है। इसका प्रयोग दूध में फैट की मात्रा का आकलन करने में किया जाता है। डेयरी कारोबारी पशुपालक से दूध खरीदने से पूर्व उसकी जांच करते हैं। जांच की इसी प्रक्रिया में इसका प्रयोग किया जाता है। केमिकल की दो से तीन बूंदें दूध में डालकर वसा का स्तर मापा जाता है। पांच प्वाइंट से अधिक मिलने पर ही दूध खरीदते हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article