फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Checks of 51-51 thousand given to three victims' families

विस चुनाव में भाजपा का आइना दिखाएगा समाज

Mon, 04 Oct 2021 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Checks of 51-51 thousand given to three victims' families
रुड़की स्थित पितांबर फार्म में सैनी जागृति मिशन द्वारा पीड़ितों को दिए गए चेक। - फोटो : ROORKEE
रुड़की। सैनी जागृति मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा पर समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया। साथ ही सैनी समाज के तीन लोगों की हत्या मामले में पीड़ित परिजनों को मुआवजा नहीं दिए जाने का मामला भी उठाया गया। कहा कि भाजपा के दो विधायकों ने समाज की उपेक्षा की है, जिसका बदला इस बार विस चुनाव में लिया जाएगा। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में आपराधिक घटनाओं के तीन पीड़ितों को 51-51 हजार के चेक दिए गए।
विज्ञापन

रविवार को सैनी जागृति मिशन की ओर से समाज के लोगों का एक कार्यक्रम पितांबर फार्म पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फूले और माता सावित्रीबाई फूले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में लोकतांत्रिक जनमोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नवऋषा सैनी ने तीन पीड़िताओं की आर्थिक मदद करके जहां सैनी समाज की युवा पीढ़ी को सेवा के लिए आगे आने को प्रेरित किया, वहीं मुआवजे की झूठी घोषणा करने वाले सत्ता के विधायकों को भी आइना दिखाकर एक मिसाल पेश की। कहा कि वर्ष 2017-18 में सैनी समाज के लोगों के साथ घटित तीन घटनाओं में भाजपा के दो विधायकों मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा ने पीड़ित परिवार को ढाई-ढाई लाख और तीन लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी। चार वर्षों में तमाम विरोध प्रदर्शन के बावजूद समाज के लोगों को मुआवजा नहीं दिया गया है। इसका बदला समाज वर्ष 2022 के चुनाव में जरूर लेगा। ऑल इंडिया सैनी सभा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि समय आ गया है कि जब सैनी समाज को एकजुट होने की जरूरत है। इस मौके पर पीड़िता पुष्पा देवी, रमेशो और आरती सैनी को 51-51 हजार रुपये की आर्थिक मदद के चेक दिए गए। कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ. श्याम सिंह नागियान, ऑल इंडिया सैनी सभा के प्रदेश महामंत्री बाबू कर्म सिंह सैनी, मोर्चा महिला विंग की अध्यक्ष सरिता सैनी एडवोकेट, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सैनी, एनआरएलएम की ब्लॉक मिशन प्रबंधक रोमा सैनी, प्रीतम सिंह सैनी, सुभाष सैनी और डॉ. संजीव सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed