फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cheating of lakhs in the name of partnership in mining lease

खनन पट्टे में साझेदारी के नाम पर 68 लाख की ठगी

Tue, 23 Nov 2021 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs in the name of partnership in mining lease
लक्सर। एक स्टोन क्रशर स्वामी ने देहरादून के व्यक्ति को खनन पट्टे में साझीदार बनाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर देकर रकम वापसी की गुहार लगाई गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से इलाहाबाद और हाल देहरादून बलवीर रोड निवासी आशीष अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों उनके परिचित ने लक्सर में तीन लोगों से मुलाकात कराई थी। उनमें से एक लक्सर के भिक्कमपुर क्षेत्र में स्टोन क्रशर का मालिक है। 2018 में तीनों ने आशीष अग्रवाल से खनन के पट्टे में साझेदारी करने की बात कही थी। इसके बाद तीनों ने खनन पट्टे के कागज भी दिखाए। कागजात के सही होने पर वह साझीदारी करने के तैयार हो गए। इसके बाद उन्होंने साझीदारी के लिए तीनों को 68 लाख रुपये दिए थे। रुपये लेने के बाद तीनों ने साझेदारी के कागज तैयार करने की बात कही थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई कागज तैयारी नहीं कराए।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि उक्त पट्टे में से खनन पहले ही किया जा चुका है। इसके बाद आशीष ने अपनी रकम वापसी करने की बात कही। इस पर तीनों ने पांच लाख रुपये वापस कर दिए, जबकि बाकी की रकम वापस करने से इनकार कर दिया। मंगलवार को आशीष ने अपने अधिवक्ता संजय वर्मा के माध्यम से तीनों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मामला जांच के लिए भिक्कमपुर चौकी में भेज दिया है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed