फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cheating millions in the name of making jewelry

जेवर बनाने के नाम पर लाखों की ठगी

Fri, 27 Sep 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cheating millions in the name of making jewelry
बाप बेटे ने एक परिवार को सोने के जेवर बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी कर ली। पीड़ित परिवार ने अपनी रकम वापस मांगी तो दोनों गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी पर उतर आए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित नारसन खुर्द निवासी रजनीश कौशिक ने बताया कि पिछले साल 28 नवंबर को उनके फेसबुक मैसेंजर पर सौरभ नाम के शख्स का मैसेज आया था। बातचीत के दौरान उसने मोबाइल नंबर मांग लिया। साथ ही मोबाइल पर बातचीत करने लगा। इतना ही नहीं उसने बताया कि एक्कड़, और ज्वालापुर बाजार में उसकी सुनार की दुकान है। इसके बाद वह उनके घर आया और परिवार से भी मिला। इस बीच उसने अपने पिता राजकुमार शर्मा से भी मुलाकात कराई। दोनों ने परिवार से मिलने के बाद बताया कि अगर उन्हें कभी जेवर की जरूरत पड़े तो वह बाजार से कम रेट पर उन्हें उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

आरोप कि परिवार के सभी लोगों को झांसे में लेने के बाद दोनों पिता-पुत्र बातचीत करते रहे। इस बीच परिवार के लोगों ने उन्हें सोने के जेवर बनाने के लिए 4.90 लाख रुपये दिए, लेकिन काफी दिन बाद भी दोनों ने जेवर बनाकर नहीं दिए। इस पर उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो दोनों बहाना बनाने लगे। आरोप है कि इस बीच दबाव बनाने पर दोनों ने 20 हजार रुपये वापस किए। बाकी की रकम वापस मांगने पर अब दोनों गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर सौरभ और उसके पिता राजकुमार शर्मा निवासी एक्कड़ कलां, ज्वालापुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed