फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cheating from a young man on the pretext of lottery

हेलो! आपकी 25 लाख की लॉटरी लगी है...

Sat, 22 Jan 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Cheating from a young man on the pretext of lottery
‘हेलो! आपकी 25 लाख की लॉटरी लगी है। आप हमारे क्विज शो में लकी ड्रॉ में पहले स्थान पर रहे हैं।’ जी हां! साइबर ठगों ने एक युवक को लॉटरी का झांसा देकर हजारों रुपये की ठगी कर ली। युवक को ठगी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णानगर निवासी अतुल ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया था कि वह एक क्विज शो से बोल रहा है और उनका लकी ड्रॉ निकला है। उनकी 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। साथ ही कॉल करने वाले ने घर का पूरा पता भी उन्हें बताया। बातों ही बातों में उसने विश्वास में ले लिया और लकी ड्रॉ की रकम खाते में भेजने की बात कही। साथ ही बताया कि रकम लेने के लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए एडवांस में 25 हजार रुपये जमा करने होंगे। झांसे में आकर उन्होंने एक खाते में रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद उस नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। कई बार लगाया, लेकिन बात नहीं हुई। ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed