फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cheated a woman out of cash and jewelery by making her drink intoxicants

Roorkee News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से नकदी और जेवर ठगे

Sun, 01 Oct 2023 05:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
Cheated a woman out of cash and jewelery by making her drink intoxicants
दो लोगों ने गंगाजल का प्रसाद बताते हुए पिलाया नशीला पदार्थ
विज्ञापन

शनिवार देर शाम की घटना, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैैमरे

संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। बाजार सामान खरीदने जा रही एक महिला को एक व्यक्ति और एक युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर जेवर और नकदी ठग ली। महिला की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर निवासी शशि कुमार सैनी स्वतंत्र लेखक हैं। शनिवार की शाम शशि कुमार सैनी की पत्नी गीता सैनी सामान लेने रामनगर के शिवचौक पर आईं थीं। इस बीच रास्ते में उन्हें एक व्यक्ति मिला और उसने एक महिला डॉक्टर के घर का पता पूछा। इस बीच एक युवक भी मौके पर आ गया और उसने भी महिला डॉक्टर का पता पूछा। दोनों से ही उन्होंने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान युवक महिला से बाचतीत करने लगा। युवक ने बताया कि वह धार्मिक किस्म का व्यक्ति है। उसने अपनी जेब से एक शीशी निकाली और बताया कि इसमें गंगाजल है, जो कि बहुत लाभदायक है। इसके बाद युवक ने महिला और पास खड़े व्यक्ति को पांच-पांच रुपये का प्रसाद लाने की बात कही। दोनों पास की ही दुकान से पांच-पांच रुपये का प्रसाद ले आए और युवक को दे दिया। इस बीच युवक ने शीशी से जल निकालकर महिला को पीने की बात कही। जल पीते ही महिला ने सुधबुध खो दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान व्यक्ति ने महिला को जेवरात उतारने के लिए कहा। इस पर महिला ने दोनों कानों के कुंडल और एक हजार की नकदी दे दी। कुंडल और नकदी लेकर दोनों वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद महिला होश में आई तो उसने कुंडल और नकदी गायब देखी। साथ ही घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed