फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Changed the time and place of taking selfies of youths

बदल गया युवकों के सेल्फी लेने का समय और जगह

Sat, 19 Feb 2022 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Changed the time and place of taking selfies of youths
रुड़की गंगनहर में गिरकर लापता हुए युवकों की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : ROORKEE
गंगनहर किनारे सेल्फी लेते समय दोनों दोस्त सुबह नहीं बल्कि रात में डूबे थे। यही नहीं, घटना सोलानी पार्क के बजाय कहीं और हुई थी। घटना वाली रात उनके साथ रुड़की का भी एक युवक भी था। पुलिस पूछताछ में उसने सच्चाई उगल दी। वहीं, पुलिस और एसडीएआरफ की टीम ने घटना वाले स्थान के पास गंगनहर में युवकों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

मोदीपुरम्, मेरठ निवासी भरत (21), संदीप (27) निवासी हवेली के पास, बागपत, अभिषेक जैन (21) निवासी चौहान एनक्लेव बागपत और राकेश (46) निवासी बड़ौत रोड, बागपत बृहस्पतिवार को कार से मसूरी घूमने निकले थे। रुड़की पहुंचने पर चारों गंगनहर किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इस बीच पैर फिसलने से भरत और संदीप गंगनहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गए थे। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों की तलाश की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। पुलिस ने हादसे की सूचना दोनों के परिजनों को दी थी। रुड़की पहुंचे परिजनों ने हादसे को संदिग्ध मानते हुए पुलिस से जांच की मांग की थी। पुलिस ने अभिषेक जैन और राकेश से गहनता से पूछताछ की थी। दोनों ने बताया था कि सोलानी पार्क के पास तड़के करीब चार बजे सेल्फी लेते समय भरत और संदीप गंगनहर में डूबकर लापता हो गए थे। दोनों बार-बार बयान बदलने लगे तो पुलिस को शक हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि उनके साथ रुड़की का एक युवक भी था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि चारों रात में ही रुड़की पहुंचे थे। वह उनके साथ गंगनहर के बीच पटरी पर गया था। यहां मेहवड़ से पहले ही गंगनहर किनारे खड़े होकर सेल्फी ली थी। इस दौरान भरत और संदीप डूब गए थे। घबराकर वह घर चला गया था। घटना का सही समय और स्थान पता चलने पर पुलिस, युवकों के परिजन और एसडीआरएफ की टीम मेहवड़ से पहले गंगनहर की दोनों पटरी के बीच पहुंची। यहां दोनों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी दीप कुमार ने बताया कि युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed