{"_id":"66c289f6c102b3348c003629","slug":"chandrashekhar-senior-secondary-school-organized-roorkee-news-c-5-1-drn1032-480487-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रचनात्मक प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाए अपने हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रचनात्मक प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाए अपने हुनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iचंद्रशेखर स्कूल में रक्षाबंधन पर रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजनI
चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर एक रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को जागरूक करना था। नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने इस उत्सव में भाग लिया।
रविवार को प्रतियोगिताओं में राखी निर्माण, पेपर क्राफ्ट, थाली सजावट, मेहंदी डिजाइन और उपहार पैकिंग जैसी विविध गतिविधियां शामिल रही। नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने रंग-बिरंगी राखियां बनाई। छठीं से आठवीं कक्षा के छात्रों ने पेपर क्राफ्ट प्रतियोगिता में भाग लिया। जबकि नौवीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पूजा की थालियों को फूलों, मोतियों और अन्य सजावटी सामग्रियों से सजाया।
11वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं ने मेहंदी डिजाइन प्रतियोगिता में अपनी कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए हाथों पर सुंदर डिजाइन बनाए। उपहार पैकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी सजावट की कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस भव्य आयोजन का समापन एक प्रभावशाली पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। प्रबंधक निदेशक अभिषेक चंद्रा और प्रधानाचार्य पूनम चंद्रा ने विजेताओं को सम्मानित किया।