फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Challan of 11 vehicles for not applying SLD

एसएलडी डिवाइज नहीं लगाने पर 11 वाहनों का चालान

Wed, 27 Oct 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Challan of 11 vehicles for not applying SLD
आरटीओ विभाग ने हाईवे पर वाहनों की चेकिंग करते समय गाड़ियों में एसएलडी (गति नियंत्रण यंत्र) नहीं लगाने पर 11 वाहनों के चालान काटे। इसके अलावा नाबालिगों के वाहन चलाने, गलत साइड वाहन चलाने और ओवरलोडिंग में वाहन सीज भी किए गए।
विज्ञापन

बुधवार को एआरटीओ विभाग ने रुड़की-भगवानपुर और कोर कॉलेज से मंगलौर हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा ने बताया कि चेकिंग के दौरान 11 ऐसे वाहन मिले, जिन्होंने अपनी गाड़ी में एसएलडी नहीं लगाई थी। कुछ ने एसएलडी लगवाई थी, लेकिन तार हटा रखे थे। इन वाहनों के ओवर स्पीड में चालान किए गए। हाईवे पर गलत साइड से आने तीन वाहनों का चालान कर एक वाहन सीज किया गया। ओवरस्पीड में दो वाहनों का चालान कर एक वाहन सीज किया गया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई में कुल 25 वाहनों के चालान कर पांच वाहन सीज किए गए। इस दौरान टीम में आरआई विकास सिंह, प्रवर्तन पर्यवेक्षक राकेश थपलियाल, तुलसी और सिपाही अश्वनी, अमित और लक्ष्मण शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed