फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   CEO stopped the salary of Roorkee Block Development Officer

Roorkee News: सीईओ ने रुड़की खंड विकास अधिकारी का वेतन रोका

Tue, 22 Aug 2023 01:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
CEO stopped the salary of Roorkee Block Development Officer
वर्ष 2023-24 के लिए क्षेत्र के स्कूलों की मरम्मत व निर्माण के लिए विद्यालय प्रबंधन समितियों से अनुबंध नहीं करने के मामले में मुख्य विकास अधिकारी ने रुड़की खंड विकास अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी का अगस्त महीने का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। साथ ही बीईओ को नोटिस जारी करते हुए दो दिन में जवाब देने के लिए समय दिया है।
विज्ञापन


हर साल सरकार से स्कूलों के निर्माण और मरम्मत के लिए बजट प्राप्त होता है। इस साल 2023-24 के लिए भी समग्र शिक्षा अभियान के तहत बजट भेजा जाना था। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय प्रबंधन समितियों के साथ अनुबंध करना था ताकि बजट प्राप्त हो सके, लेकिन बीईओ ने दो माह बीत जाने के बाद भी विद्यालय प्रबंध समितियों से अनुबंध नहीं किया।
विज्ञापन




ऐसे में केंद्र सरकार से आने वाला बजट निर्गत नहीं किया जा सका। इसे सीईओ ने घोर लापरवाही माना। उन्होंने बीईओ और उप शिक्षा अधिकारी का अगस्त माह का वेतन रोकने के आदेश जारी किए। साथ ही मामले में दो दिन में जवाब देने के लिए समय दिया है। समय पर जवाब नहीं दिए जाने बीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी। सीईओ केके गुप्ता ने बताया कि समय पर समितियों से अनुबंध नहीं होने से बजट प्राप्त नहीं हो सका। इसके लिए सभी बीईओ और उप शिक्षा अधिकारी का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed