{"_id":"61422cdc8ebc3eae394ddf25","slug":"celebration-of-admission-of-new-students-welcomed-with-gifts-roorkee-news-drn390505795","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिफ्ट देकर नव प्रवेशी बच्चों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिफ्ट देकर नव प्रवेशी बच्चों का किया स्वागत
विज्ञापन
रुड़की रामपुर स्थित जीजीआईसी में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में अभिभावकों को सम्मानित करती अध्याप?
- फोटो : ROORKEE
शहर के विभिन्न स्कूलों में बुधवार को प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान नए छात्रों को उपहार देकर और तिलक लगाकर स्कूल में उनका स्वागत किया गया। अभिभावकों को भी सरकारी स्कूल में बच्चों का दाखिला करवाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने अभिभावकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
सोत मोहल्ला स्थित राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया गया। नए छात्रों को तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे माध्यमिक शिक्षा के उप निदेशक नागेंद्र बर्त्वाल ने कहा कि अभिभावक सरकारी स्कूलों में बच्चों का प्रवेश करा रहे हैं, इससे स्पष्ट है कि सरकार की पहल कामयाब हो रही है। बीईओ श्रीकांत पुरोहित ने कहा कि कोरोना के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है, पर विद्यालय में पढ़ाई शुरू होने से राहत मिलेगी। उन्होंने अभिभावकों ने अपील की कि वे बच्चों को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही सुरक्षा के साथ स्कूल भेजें। अधिकारियों ने नए छात्रों और उनके अभिभावकों को गुणवत्तापरक पठन-पाठन के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्य हेमलता शुक्ला ने कहा कि इस बार स्कूल में छात्रों की संख्या बढ़ी है। इसके लिए अभिभावक प्रशंसा के हकदार है। स्कूल में पढ़ाई का स्तर बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर मनीषा शर्मा, वेदप्रभा वर्मा, गीता कठैत, रेनू गोयल, अंजू शर्मा, रूबी शर्मा, संदेश कुमारी, सुदेश कुमारी, नवीन सैनी, मोहम्मद आमिर राव आदि मौजूद रहे।
--
प्रवेश उत्सव पर निकाली रैली
रामनगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रवेश उत्सव पर रैली निकालकर अभिभावकों को बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पार्षद शिवानी कश्यप और पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने स्कूल को मास्क और सैनिटाइजर भी सौंपा। साथ ही विद्यालय की दस निर्धन छात्राओं की मदद करने की घोषणा की। कार्यक्रम में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य नीलम कटियार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को बच्चों के लिए चलने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विद्यालय में छात्राओं का शैक्षिक स्तर बढ़ाने और अन्य क्रियाकलापों में उनकी रुचि पैदा करने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। समय-समय पर खेलकूद प्रतियोगिताएं होती हैं। प्रवेश पखवाड़े के तहत विद्यालय में कक्षा नौ में 25 और कक्षा 12 में 15 बच्चों ने प्रवेश लिया। इस मौके पर पूूनम, नीरा, निरूपमा, श्रद्धा शर्मा, अनु मोहली, रीता, अंजू शाह, संगीता देवराड़ी, सुनीता नौडियाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
--
सबसे ज्यादा प्रवेश कराया, बदले में सम्मान पाया
रामपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चल रहे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रवेश उत्सव के दौरान अभिभावकों और नए बच्चों का स्वागत किया गया। बुधवार को प्रवेश उत्सव के लिए विद्यालय को सजाया गया था। नए छात्रों को तिलक लगाकर उनका सम्मान किया गया। साथ आए अभिभावकों को भी गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल में सबसे ज्यादा बच्चों के प्रवेश करवाने वाली अभिभावक सुलोचना को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रवेश उत्सव के दौरान पांच नई छात्राओं के दाखिले कराए गए। कार्यक्रम में बच्चों ने कविताएं और गीत प्रस्तुत कर समा बांधा। शिक्षकों ने बताया कि बच्चों का शैक्षिक स्तर बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूल में छात्राओं को कोई कमी महसूस न हो, इसके लिए उनकी समय-समय पर काउंसिलिंग भी कराई जाती है। सामाजिक संस्थाओं जैसे रोटरी क्लब आदि से संपर्क कर स्वास्थ्य शिविर भी लगवाए जाते हैं। शिविर में छात्राएं अपनी समस्याएं डॉक्टरों से साझा कर पाती हैं। इस मौके पर अध्यापिका कविता शर्मा, पूनम भट्ट, अमृता रावत, आकांक्षा सैनी, प्रभा, सीमा, किरण, शाहिस्ता प्रवीण, विजयलक्ष्मी बहुगुणा आदि मौजूद रहीं।