फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   celebrated the Gyan Kalyanaka Festival of Tirthankara Rishabhadeva

Roorkee News: तीर्थंकर ऋषभदेव का ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया

Wed, 03 Dec 2025 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
celebrated the Gyan Kalyanaka Festival of Tirthankara Rishabhadeva
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को डीएवी कॉलेज मैदान स्थित अयोध्या नगरी महानगर पंडाल में तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया गया। सुबह से शाम तक श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन




अर्हं योग प्रणेता जैन संत मुनि प्रणम्यसागर महाराज ने कहा कि ज्ञान कल्याणक का सौभाग्य सभी को नहीं मिलता। इसकी पात्रता अत्यंत पुण्य आत्माओं में ही होती है। उन्होंने बताया कि भगवान का समवशरण बारह कोस और बारह सभाओं वाला होता है। इसमें मनुष्य, तिर्यंच और देवगति के भव्य पुण्यात्मा ही सम्मिलित होते हैं।
विज्ञापन


मुनिश्री ने धर्म से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि कैवल्य ज्ञान का पुण्यफल तभी मिलता है जब मनुष्य सांसारिक लालसाओं से ऊपर उठकर मुक्तिपथ को अपनाता है। श्रद्धालुओं में दिव्यता और आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद भगवान की प्राण-प्रतिष्ठित मूर्तियों को गाजे-बाजे और पूर्ण विधि-विधान के साथ मोहल्ला कानून गोयान स्थित नवनिर्मित जैन मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर जैन धर्म सभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन, प्रधान अनिल कुमार जैन, मंत्री अवनीश कुमार जैन, संयोजक अरिंजय जैन, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र जैन सहित अंकुर जैन, विक्रांत जैन, सुखबीर सिंह जैन, पंकज जैन, ज्ञान प्रकाश जैन, पुष्पेंद्र कुमार जैन, अशोक कुमार जैन, सुगंध जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed