फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cash and jewelry stolen from banker's house

चोरों ने बंद पड़े बैंककर्मी का घर खंगाला

Sun, 06 Dec 2020 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen from banker's house
रुड़की। चोरों ने एक बैंक कर्मी के बंद पड़े का मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चुरा लिए। बैंककर्मी घर वापस लौटे तो चोरी का पता चला। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित नंदा कॉलोनी निवासी नंदकिशोर बैंक कर्मचारी हैं। शनिवार को वह अपने पत्नी और बच्चों के साथ झबरेड़ा क्षेत्र स्थित सैदाबाद अपने गांव गए थे। इस बीच चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर कमरे खंगाल दिए। शाम के समय वह घर वापस लौटे तो घर का ताला टूटा देखा। वह घर के अंदर गए तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। नंदकिशोर ने बताया कि चोर घर से करीब 40 हजार की नकदी और दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed