फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cash and jewellery stolen after breaking the lock of the cupboard

Roorkee News: अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी

Tue, 12 May 2026 04:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen after breaking the lock of the cupboard
दंपती की गैरमौजूदगी में चोरों ने घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखी नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। महिला के घर लौटने पर चोरी का पता लगा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी मेहरबान अली ने तहरीर में बताया कि 10 मई को उनकी पत्नी नसरीन अपने मायके घिस्सूपुरा गई थी। वह भी रोजाना की तरह रुड़की क्षेत्र में अपने काम पर चले गए। शाम करीब छह बजे उनकी पत्नी घर लौटी तो ताले टूटे थे। उनकी अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। मेहरबान के अनुसार अलमारी में रखी नकदी और आभूषण गायब थे। पत्नी के जानकारी देने पर वह भी घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed