{"_id":"68053eedb180c41f020b88fe","slug":"cash-and-goods-stolen-after-breaking-the-shutter-of-an-electronic-shop-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-669926-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का शटर तोड़कर नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का शटर तोड़कर नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान के शटर का ताला तोड़कर सामान और हजारों की नकदी चोरी कर ली। दो चोर दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी के लिए जाते समय कैद हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान कर रही है। वहीं, दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव ढंडेरी ख्वागजीपुर निवासी सुनील कुमार सैनी की रुड़की में रुड़की टॉकीज के पास हरिद्वार हाईवे किनारे एक गली में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। शनिवार की रात सुनील रोजाना की तरह दुकान का शटर लगाकर घर चले गए थे। रात में चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। रविवार की सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो शटर के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने दुकान के अंदर जाकर देखा तो काफी सामान गायब था।
जबकि दुकान के गल्ले का भी लॉक टूटा हुआ था। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें दो युवक कैद हो गए। वहीं, दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर दुकान से बैटरी, इनवर्टर, एलईडी, लैपटॉप और गल्ले से 28 हजार की नकदी उठा ले गए हैं। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।