{"_id":"670baf89159e324bdc06b413","slug":"case-registered-in-case-of-cylinder-being-found-on-railway-track-roorkee-news-c-37-1-rrk1003-129224-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रेलवे ट्रैक पर सिलिंडर मिलने के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रेलवे ट्रैक पर सिलिंडर मिलने के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रुड़की। ढंडेरा रेलवे स्टेशन से लक्सर की तरफ भूझड़ी रेलवे फाटक के करीब रेलवे ट्रैक पर एक खाली गैस सिलिंडर मिलने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब इस मामले में जीआरपी, आरपीएफ और कोतवाली पुलिस समेत खुफिया विभाग जांच में जुट गई है।
शनिवार की सुबह पौने सात बजे ढंडेरा रेलवे स्टेशन से लक्सर की तरफ करीब 500 मीटर आगे भूझड़ी फाटक के करीब पांच किलो का एक गैस सिलिंडर पड़ा था। इसी दौरान वहां से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। इस मामले की जानकारी मालगाड़ी के चालक ने स्टेशन मास्टर को दी।
इसके बाद जीआरपी की टीम मौके के लिए रवाना हुई। तब तक स्टेशन के प्वाइंट मैन ने इस सिलिंडर को ट्रैक से उठा लिया था। बाद में आरपीएफ को भी इसकी जानकारी दी गई। रेलवे ट्रैक पर सिलिंडर होने की बात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरपीएफ और जीआरपी मामले की जांच में जुट गए।
विज्ञापन
इसके बाद ढंडेरा स्टेशन मास्टर भंवर लाल मीणा ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी। तहरीर के आधार कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
इस मामले में जानकारी ली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। साथ ही कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। कहा कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
गंभीरता से हो रही जांच
रुड़की रेलवे स्टेशन को पहले भी बम से उड़ा देने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे में अब रेलवे ट्रैक पर खाली गैस सिलिंडर का मिल जाना अति संवेदनशील मसला माना जा रहा है। हालांकि इससे कोई हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन गैस सिलिंडर अगर भरा हुआ होता और कोई रेलगाड़ी उसमें से गुजरती तो धमाका भी हो सकता था। वहीं दूसरी तरफ देश के विभिन्न इलाकों में ट्रेन को डिरेल करने के मामले भी सामने आए हैं। ऐसे में रुड़की में इस तरह का मामला सामने आने के बाद काफी गंभीरता बरती जा रही है।