{"_id":"68924bb7a8b7b24fb50e2d22","slug":"case-registered-against-madrassa-director-for-scholarship-irregularities-roorkee-news-c-5-1-drn1027-756514-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: छात्रवृत्ति अनियमितता में मदरसा संचालक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: छात्रवृत्ति अनियमितता में मदरसा संचालक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
मदरसा संचालक की ओर से छात्रों के लिए आई छात्रवृत्ति में अनियमितता का मामला सामने आया है। सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मदरसा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
नारसन के सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनवर सिंह कंडारी ने पुलिस को बताया कि बुक्कनपुर स्थित मदरसा इस्लामिया मिस्बा उल इस्लाम के संचालक ने छात्रों के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति का लाभ लिया था। छात्रवृत्ति में अनियमितता की गांव निवासी इस्तकार ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। डीएम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में समिति गठित की थी।
जांच में मदरसा संचालक की ओर से छात्र-छात्राओं को वितरित की जाने वाली 56400 रुपये की शासकीय धनराशि में वित्तीय अनियमितता कर धोखाधड़ी की गई। हालांकि मदरसा संचालक ने इस धनराशि को विभाग को वापस कर दिया था। इस मामले को लेकर सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मदरसा संचालक आजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।