फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case registered against four accused who shot a young man

Roorkee News: युवक को गोली मारने वाले चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Jun 2026 04:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
Case registered against four accused who shot a young man
लिब्बरहेड़ी गांव में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश के कारण एक युवक को गोली मार दी गई थी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी निवासी विकुल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका चचेरा भाई मोहित उर्फ मोंटी शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे अपने खेत में पानी देने गया था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कंवरपाल और अंशुल वहां पहुंचे। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। इससे वहां कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ गया कि कंवरपाल ने मोहित पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से मोहित लहूलुहान होकर खेत में गिर पड़ा। गोली चलने आवाज सुनकर आसपास के किसान मौके पर दौड़े। परिजनों ने आननफानन मोहित को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुख्य आरोपी कंवरपाल व अंशुल समेत चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed