{"_id":"6a47b813815a97406c026dc0","slug":"case-registered-against-father-son-duo-for-12-lakh-fraud-under-pretext-of-land-sale-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-157505-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: जमीन बेचने के नाम पर 12 लाख की ठगी पिता-पुत्र पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: जमीन बेचने के नाम पर 12 लाख की ठगी पिता-पुत्र पर केस
Fri, 03 Jul 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Fri, 03 Jul 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
पहले से बिकी जमीन का सौदा करने का आरोप, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, मामले की जांच शुरू
रुड़की। जमीन बेचने के नाम पर 12 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली रुड़की को गांव जस्सावाला, कलियर शरीफ निवासी देशराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पहचान सैदपुरा निवासी अनुज कुमार और उसके पिता कल्याण सिंह से थी। आरोप है कि दोनों ने दिसंबर 2022 से फरवरी 2023 के बीच उन्हें जमीन बेचने का झांसा देकर दो किस्तों में 12 लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने जमीन का बैनामा भी करा दिया। देशराज का कहना है कि कुछ समय बाद उन्हें जानकारी मिली कि जिन भूखंडों का सौदा उनके साथ किया गया था, वे पहले ही किसी अन्य व्यक्ति को बेचे जा चुके थे। इसके बाद उन्होंने आरोपियों से रुपये वापस मांगे और विरोध जताया। आरोप है कि इस पर पिता-पुत्र ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अनुज कुमार और कल्याण सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच अधिकारी भजराम चौहान को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।