फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case on AE of Irrigation Department in fraud of 15 lakhs

एई पर नौकरी के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी में केस

Fri, 03 Sep 2021 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Case on AE of Irrigation Department in fraud of 15 lakhs
रुड़की। नौकरी का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने सिंचाई विभाग के एई और उसके रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। एई पर एक व्यक्ति ने भतीजे की नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये लेने और नौकरी न लगने पर पैसे नहीं लौटाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

रुड़की के पूर्वी अंबर तालाब निवासी अमित सहदेव ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि कुछ समय पूर्व उनकी आईआरआई कॉलोनी निवासी सिंचाई विभाग के एई से मुलाकात हुई थी। उसने बताया था कि वह सिंचाई विभाग में उनके भतीजे की नौकरी लगवा सकता है। झांसे में आकर वह अपने भतीजे युवराज सहदेव की नौकरी लगवाने के लिए तैयार हो गए थे। एई ने नौकरी लगवाने के लिए 20 लाख रुपये मांगे थे। उन्होंने 15 लाख रुपये एई को एडवांस में दे दिए थे, जबकि पांच लाख रुपये नौकरी लगने के बाद देने पर सहमति बनी थी। आरोप है कि एई ने भतीजे की नौकरी नहीं लगवाई तो उन्होंने 15 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन

एई ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि रुपये मांगने पर एई और उसके रिश्तेदार ने अभद्रता कर दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर एई अनिल कुमार और उसके रिश्तेदार जयंत सामंत निवासी आईआरआई कॉलोनी, रुड़की के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed