{"_id":"670ac2d633dbcedc700b4494","slug":"case-filed-against-three-youths-for-kidnapping-and-raping-a-girl-student-roorkee-news-c-5-1-drn1030-523553-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में तीन युवकों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में तीन युवकों पर मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा ने मंगलौरी कोतवाली पहुंचकर सामूहिक दुष्कर्म का लगाया था आरोप
स्कूल जाते समय छात्रा को जबरन कार में डालकर ले गए थे युवक
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रा की तहरीर पर नामजद तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मंगलौर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दिनांक सात अक्तूबर की सुबह लगभग साढ़े सात बजे अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में मोइन निवासी मोहम्मद पीरगढ़ी मंगलौर और उसके दो साथी पीछे से आकर उसका मुंह दबाकर जबरदस्ती कार में डालकर अपने साथ लंढौरा रोड पर स्थित एक बाग में बने कमरे पर ले गए।
वहां पर पहले सुहान ने दुष्कर्म किया गया। उसके बाद साकिब और बाद में मोइन ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे पुलिस चौकी के पास छोड़कर फरार हो गए। मंगलौर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोइन निवासी मोहल्ला पीरगढ़ी, सुहान और साकिब निवासी ग्राम बिझौली के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं, कोतवाल शांति कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।