फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed against husband for killing wife

पति की हत्या में पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Mon, 28 Jun 2021 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Case filed against husband for killing wife
पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। वहीं, मृतका के पति का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। छुट्टी मिलने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव दादूबांस निवासी नरेश और उसकी पत्नी गुड्डी रविवार शाम मूंगफली के खेत में काम कर रहे थे। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। गुस्से में आकर नरेेश ने पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद उसने खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया था। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नरेश को रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। साथ ही महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि सोमवार को मृतका के पिता रामलाल निवासी ग्राम मझोल, देवबंद की तहरीर पर नरेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की हालत सुधरने पर उसे गिरफ्तार कर हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

--
पिता को मार दिया था
पुलिस ने नरेश के बारे में ग्रामीणों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसने करीब दस साल पूर्व अपने पिता की भी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। बाद में वह जमानत पर बाहर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed