फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed against four youths for firing at the house of a mill employee

Roorkee News: मिल कर्मचारी के घर पर फायरिंग में चार युवकों पर केस दर्ज

Sun, 20 Oct 2024 04:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four youths for firing at the house of a mill employee
I
विज्ञापन

IIएक युवक की पहचान का दावा, पुलिस चारों युवकों की कर रही तलाश
I
I
I
Iशुगर मिल के कर्मचारी के घर पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही चारों बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

I
I
I
Iकोतवाली क्षेत्र के ढाढेकी ढाणा गांव निवासी चंद्रकिरण शुगर मिल में गन्ना यार्ड सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार सुबह कार सवार बदमाशों ने उनके घर के दरवाजे पर फायरिंग कर दी थी। घटना घर के बाहर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस मामले में मिल कर्मचारी ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात में वह ड्यूटी पर थे। उनके बेटे विशाल ने गोली चलाने के मामले में अकौढा गांव निवासी वंश की पहचान की है। युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर घर पर फायरिंग की है। कोतवाली राजीव रौथाण ने बताया कि वंश और तीन अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामला रंजिश से जुड़ा है। चारों युवकों की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed