फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed against four including husband for murder of woman

महिला की हत्या में पति सहित चार पर केस दर्ज

Sun, 29 May 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four including husband for murder of woman
थाना क्षेत्र के माजरी गुम्मावाला गांव में एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर पति, सास, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कलियर थाना क्षेत्र के माजरी गुम्मावाला गांव में शनिवार सुबह एक महिला छत के पंखे से लटकी मिली थी। मायके वालों ने महिला के पति और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। महिला के भाई विभोर ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन वर्षा सैनी (30) निवासी गांव टिगरी थाना भोपा मुजफ्फरनगर की शादी 2012 में कलियर थाना क्षेत्र के गुम्मावाला माजरी निवासी राजीव सैनी के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। दोनों के बीच काफी समय से तनाव चला आ रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन की हत्या उसके पति और ससुराल वालों ने की है। पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया मृतका के भाई विभोर की तहरीर पर पति राजीव उर्फ राजू, ससुर राजवीर, सास चंपा और देवर मनीष उर्फ सीटू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed