फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed against five in fake medicine case

नकली दवा मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

Tue, 17 Aug 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five in fake medicine case
नकली दवा बनाने और कोरियर करने के मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ड्रग विभाग की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। खास बात ये है कि मुख्य आरोपी एक साल पहले भी नकली दवा बनाने के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा ने 12 अगस्त को टीम के साथ मालवीय चौक स्थित कोरियर सेंटर पर छापा मारा था। टीम को वहां पांच पेटियों में नकली दवाएं मिली थीं। उनकी कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई थी। दवाओं पर काशीपुर में निर्मित होने का लेवल लगा था जबकि उन्हें कोरियर के माध्यम से प्रयागराज भेजा जा रहा था। मामले में ड्रग विभाग ने पड़ताल शुरू की तो कई परतें उठीं। दरअसल, ये दवाएं काशीपुर में नहीं बल्कि रुड़की के पास माधोपुर में एक फैक्टरी में बनाकर फर्जी लेवल लगाया जा रहा था। खास बात ये है कि ड्रग विभाग माधोपुर स्थित इस फैक्टरी को पिछले साल भी नकली दवाएं पकड़े जाने पर सील कर चुका था। साथ ही मुख्य आरोपी प्रवीण त्यागी और एक अन्य को जेल भेज दिया था। प्रवीण त्यागी ने जमानत पर बाहर आकर फिर से सील फैक्टरी में ही नकली दवा बनाने का काला कारोबार शुरू कर दिया। कोरियर सेंटर मालिक की निशानदेही पर ड्रग विभाग की टीम ने फैक्टरी पर छापा मारकर करीब 60 लाख रुपये की दवाएं पकड़ीं। साथ ही फैक्टरी को दोबारा सील कर दिया था। गंगनहर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा की तहरीर पर धोखाधड़ी, औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में फैक्टरी मालिक प्रवीण त्यागी, गार्ड अमित कुमार निवासी इकबालपुर, शंतरपाल निवासी चुनौटी, राहुल और अनुज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed