{"_id":"6a294db8aaff1b34e50da899","slug":"case-filed-against-five-for-firing-in-broad-daylight-in-laxmi-ward-roorkee-news-c-5-1-drn1027-991988-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लक्सरी वार्ड में दिनदहाड़े फायरिंग के मामले पांच के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लक्सरी वार्ड में दिनदहाड़े फायरिंग के मामले पांच के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
नगर के लक्सरी गांव वार्ड में दंपती पर दिनदहाड़े फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्रों सहित पांच के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
मंगलवार को लक्सरी गांव वार्ड में दिनदहाड़े फायरिंग में श्मशाद और उनकी पत्नी बाल-बाल बचे थे। घटना में जावेद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 मई को पड़ोस के रहीश के परिजन ने उनके घर में हमला करने का प्रयास किया था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। इसी रंजिश के कारण मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे आरोपी रहीश और उसके पुत्र समीर उर्फ आसू, साहिल व आमिश व एक अज्ञात युवक तमंचों से लैस होकर उनके घर पहुंचे।
आरोपियों ने उन्हें पुलिस को शिकायत करने को लेकर धमकाया और शिकायत वापस लेने को कहा। उनके पिता के इन्कार करने पर आरोपियों ने तमंचों से दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उनकी मां व पिता ने किसी प्रकार घर में भागकर जान बचाई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। इसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।