फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case against 10 for forcibly entering the factory and committing indecency

Roorkee News: जबरदस्ती फैक्टरी में घुसने, अभद्रता करने के आरोप में 10 पर केस

Thu, 13 Mar 2025 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Case against 10 for forcibly entering the factory and committing indecency
शहद खरीदने से इन्कार करने पर सुरक्षाकर्मियों से अभद्रता कर गाली-गलौज करने एवं फैक्टरी का रास्ता बंद करने के साथ ही मैनेजर को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीरपुरा स्थित एपिएस इंडिया के ऑपरेशन मैनेजर राहुल शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पीरपुरा में वर्ष 2012 से शहद की फैक्टरी चल रही है। 10 मार्च को मधु क्रांति बी फार्म्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य लोगों के साथ पहुंचे और उन्होंने शहद खरीदने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद आरोपी शहद फैक्टरी में जबरदस्ती घुसने लगे।
विज्ञापन




सुरक्षाकर्मियों व अन्य कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। आरोपी गाली-गलौज करते हुए सुरक्षाकर्मियों के साथ बदसलूकी करते हुए फैक्टरी में दाखिल हो गए। आरोपियों ने ताला लगाकर फैक्टरी का रास्ता बंद कर दिया है। इसके चलते लाखों रुपये का शहद खराब होने के कगार पर पहुंच गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार गंगवार ने बताया कि शहद फैक्टरी के मैनेजर की तहरीर पर मधु क्रांति बी फार्म्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश जाखड़ के अलावा अरुण, विक्रम तंवर, ललित पांडे, नीरज सैनी, गुलशन, मनोज सैनी, किरण सिंह, जॉनी, प्रवीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed