Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Career Fair at Sheffield School, students get a new path to their future

Roorkee News: शेफील्ड स्कूल में करियरफेयर, विद्यार्थियों को मिली भविष्य की नई राह

Wed, 18 Nov 2026 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Wed, 18 Nov 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
Career Fair at Sheffield School, students get a new path to their future
बीस विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने दी उच्च शिक्षा, प्रवेश प्रक्रिया और छात्रवृत्ति की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिरान कलियर। शेफील्ड स्कूल रुड़की में बुधवार को विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक करने और भविष्य की सही दिशा चुनने के उद्देश्य से करियर फेयर का आयोजन किया गया। माई मेंटर सर्किल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
करियर फेयर में देश के करीब बीस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें ग्राफिक एरा, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, फोनिक्स विश्वविद्यालय, कोर विश्वविद्यालय, जेबीआईटी, शारदा विश्वविद्यालय, महर्षि विश्वविद्यालय, देवभूमि विश्वविद्यालय, ऋषिहुड विश्वविद्यालय और अपोलो सहित अन्य संस्थान शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति योजनाओं और रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार करियर चुनने के लिए मार्गदर्शन दिया। स्कूल के चेयरमैन डॉ. राहुल बिश्नोई ने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सही समय पर उचित मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजन उन्हें अपनी रुचि और क्षमता पहचानने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक डीके शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ करियर संबंधी जागरूकता भी आवश्यक है, ताकि विद्यार्थी सही समय पर अपने भविष्य की दिशा तय कर सके। प्रधानाचार्या डॉ. रुचि रावत ने कहा कि कक्षा 11वीं और 12वीं विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed