फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Car recovered in police raid, accused absconding

पुलिस के छापे में कार बरामद, आरोपी फरार

Wed, 02 Mar 2022 08:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 08:22 PM IST
विज्ञापन
Car recovered in police raid, accused absconding
दिल्ली के जामिया नगर क्षेत्र से 47 कारें चुराने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस ने कलियर में दबिश दी। इस दौरान आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकला। आरोपी के घर से एक सेंट्रो कार बरामद हुई है। पुलिस फिर से आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के जामिया नगर थाना क्षेत्र में करीब 47 सेंट्रो कारें चोरी हुई थीं। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि मुख्य आरोपी कलियर में रह रहा है। उसे पकड़ने और चोरी के वाहनों को बरामद करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। मंगलवार रात जामिया नगर थाने की एक टीम एएसआई सुदेश कुमार के नेतृत्व में पकड़े गए आरोपी को साथ लेकर कलियर पहुंची। आरोपी की लोकेशन रहमतपुर में मिल रही थी। पुलिस फोन लोकेशन के आधार पर मुख्य आरोपी के गांव पहुंची। यहां वह किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने यहां से एक सेंट्रो कार बरामद कर ली, लेकिन आरोपी मौका पाकर भाग गया। एएसआई सुदेश कुमार ने बताया कि अलग-अलग जगहों से करीब 47 सेंट्रो कार चोरी की गई हैं, जिनके मुकदमे दर्ज हैं। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि दिल्ली से वाहन चोरी करने वाले आरोपी की तलाश में दिल्ली कलियर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed