फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Captured by opening the way in the premises of Panchayat house

Roorkee News: पंचायत घर के परिसर में रास्ता खोलकर किया अवैध कब्जा

Mon, 09 Jan 2023 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Captured by opening the way in the premises of Panchayat house
। अलावलपुर गांव स्थित पंचायत घर के आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने अवैध रूप से पंचायत घर के प्रांगण में अपने घर का रास्ता खोल दिया है। उन्होंने वाहन खड़े करके अवैध रूप से कब्जा कर लिया। ग्रामीण परिसर को खाली कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

अलावलपुर में पंचायत घर गांव के बीच स्थित है। आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने करीब 3 वर्ष पूर्व इसके प्रांगण में अपने घर का रास्ता बना लिया था और रास्ते में अवैध रूप से अपनी बुग्गी और वाहन खड़े कर दिए। ग्राम प्रधान पंकज कुमार, रणवीर, अक्षय कुमार, संजय कुमार, प्रशांत कुमार, अनिल कुमार, राम कुमार, श्याम सिंह, पंकज कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे में पंचायत घर में आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों से तीन साल से कब्जा मुक्त कराने की मांग कर रहे हैं। ग्राम प्रधान पंकज कुमार ने बताया कि तहसील दिवस में भी मामले की शिकायत की गई थी। उपजिलाधिकारी लक्सर गोपालराम बिनवाल ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया था। इसपर उन्होंने बीडीओ लक्सर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं बीडीओ पवन सिंह सैनी का कहना है कि 2 दिन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की ट्रेनिंग चल रही है। 10 जनवरी के बाद ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के साथ जाकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed