फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Call to follow the footprints of Baba Saheb

बाबा साहेब के पद्चिह्नों पर चलने का आह्वान

Sun, 06 Dec 2020 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Call to follow the footprints of Baba Saheb
रुड़की। बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर झबरेड़ा विधायक के कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि भारतीय संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार बाबा साहेब की ही देन है। उन्होंने दबे कुचले लोगों को आगे बढ़ने की राह दिखाई। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान का निर्माण किया। कार्यक्रम का संचालन विधायक की पत्नी वैजयंती माला ने किया। उन्होंने बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलने का और उनके बताए संदेशों को अपनाने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुबोध, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप पाल, पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, पार्षद सतीश शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, श्यामवीर सैनी, अनीश गौड़, प्रतिभा चौहान, डॉ. बीएल अग्रवाल, कविश मित्तल और जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो
तहसील में कार्यक्रम आयोजित कर दी श्रद्धांजलि
रुड़की। भाजपा नेता और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ब्यूरो उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार जैन के नेतृत्व में तहसील कैंप कार्यालय पर डॉ. भीमराव आंबेडकर महा परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश को सशक्त संविधान प्रदान कर अतुलनीय कानून दिया है। इस योगदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं पाएगा। कार्यक्रम में डॉ. बीएल अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, जैन समाज अध्यक्ष नरेंद्र जैन, सुधीर चौधरी, कदम सिंह, सुबोध कुमार शर्मा, अरविंद कश्यप, सुनील कुमार गोयल, अशोक कुमार, आस मोहम्मद, हाजी नूरहसन, सचिन गोंड़वाल, सुमित बिरला आदि मौजूद रहे।

फोटो
डॉ. आंबेडकर ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया
रुड़की। डॉ. बीआर आंबेडकर कल्याण समिति एवं मूल निवासी संगठन की ओर से नगर निगम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति पदाधिकारियों ने नगर निगम में डॉ. आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सभी वर्गों को समानता का अधिकार देकर पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। इस मौके पर सोमपाल, इंद्रपाल, रकम सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुभाष जैमिनी और जगदीश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed