फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Call to follow in the footsteps of Shaheed Bhagat Singh

शहीद भगत सिंह के पद्चिह्नों पर चलने का आह्वान

Mon, 27 Sep 2021 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Call to follow in the footsteps of Shaheed Bhagat Singh
रुड़की। भाजपा ओबीसी मोर्चा एवं व्यापार मंडल की ओर से सरदार भगत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

हरिद्वार रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष चौधरी धीर सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने भारत मां की रक्षा के लिए हंसते हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनके बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा। इस दौरान वक्ताओं ने भगत सिंह के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र का विकास एवं उसकी रक्षा करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव रामगोपाल कंसल का जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता, दीपक अरोड़ा, सेम छाबड़ा, गिरधारी लाल, अनुज अग्रवाल, आकाश गोयल, सतवीर सिंह, रतन अग्रवाल, विजय भारद्वाज, प्रदीप अग्रवाल, अमित अग्रवाल, कविश मित्तल और नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed