{"_id":"69ea68c0d43828e25b021a67","slug":"cabinet-minister-batra-inspected-the-arrangements-at-narsan-border-roorkee-news-c-5-1-drn1027-954061-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कैबिनेट मंत्री बत्रा ने नारसन बॉर्डर की व्यवस्था परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कैबिनेट मंत्री बत्रा ने नारसन बॉर्डर की व्यवस्था परखी
विज्ञापन
नारसन बॉर्डर पर एआरटीओ प्रशासन जितेंद्र चंद बहादुर से तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं के
चारधाम यात्रा के बीच परिवहन व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने नारसन स्थित ग्रीन कार्ड केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं और यात्रियों को दी जा रही सेवाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए विभाग की सराहना की।
मंत्री ने विशेष रूप से उस पहल की प्रशंसा की जिसके तहत तीर्थयात्रियों के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा आयुक्त, अपर आयुक्त और आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी की कार्ययोजना के अंतर्गत विकसित की गई है।
प्रतीक्षालय में उच्च गुणवत्ता की बैठने की व्यवस्था के साथ टीवी भी लगाया गया है जिसके माध्यम से यात्रियों को उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों की जानकारी और वीडियो दिखाए जा रहे हैं। इससे चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा से पहले ही धार्मिक वातावरण का अनुभव हो रहा है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए प्रतीक्षा कर रहे तीर्थयात्रियों से बातचीत की और उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने यात्रियों को यात्री क्लीनिंग किट भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर परिवहन विभाग की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। ऐसे में सभी अधिकारी पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ कार्य करें। इस अवसर पर एआरटीओ (प्रशासन) जितेंद्र बहादुर चंद्र, एआरटीओ (प्रवर्तन) कृष्ण पलड़िया और परिवहन कर अधिकारी केके बिजलवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।