{"_id":"6a200103448d1cf089083e1f","slug":"bus-service-resumes-on-the-roorkee-luxor-dallawala-route-providing-significant-relief-to-passengers-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-156049-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रुड़की लक्सर दल्लावाला मार्ग पर बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रुड़की लक्सर दल्लावाला मार्ग पर बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
Wed, 03 Jun 2026 03:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Wed, 03 Jun 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
बुधवार से शुरू हुई बस सेवा से छात्रों, कर्मचारियों और व्यापारियों को होगा लाभ
- परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और विधायक उमेश कुमार ने दिखाई हरी झंडी
रुड़की। रुड़की-लक्सर-दल्लावाला मार्ग पर बुधवार से नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रवासी लंबे समय से इस बस सेवा की मांग करतेआ रहे थे। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डिपो अधिकारियों ले बताया कि नई बस सेवा शुरू होने से रुड़की, लक्सर और दल्लावाला क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इसका लाभ विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और छात्र-छात्राओं को मिलेगा। इस दौरान परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र तक बेहतर परिवहन सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। जनता को सुरक्षित, सुलभ और आधुनिक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। विधायक उमेश कुमार ने कहा कि नई बस सेवा से क्षेत्रों के छात्रों और कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने बताया कि यात्रियों की मांग औरआवश्यकता को देखते हुए इस मार्ग पर बुधवार सुबह 11 बजे से बस सेवा शुरू की गई है।कहा कि निगम का प्रयास है कि लोगों को समयबद्ध, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए। यात्रियों की संख्या और जनसहयोग के आधार पर भविष्य में इस मार्ग पर सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता, कनिष्ठ केंद्र प्रभारी राम कुमारी, संजय सैनी और इसरार आदि मौजूद रहे।
देवबंद, डाडा पट्टी और झबरेड़ा पर मिल चुकी है सुविधा
परिवहन निगम ने छह माह पूर्व जिले के लोकल कस्बे में बस सेवा शुरू की थी। इनमें रुड़की से कस्बा देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रूट भी शामिल किया गया है। वहीं, हरिद्वार जिले के झबरेड़ा और भगवानपुर रूट के लिए भी बस सेवा शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
इन रूटों की दरकार
डिपो से श्रीनगर, नैनीताल, लखनऊ, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, चंडीगढ़ आदि रूट पर बस सेवा शुरू होने की दरकार है। हरिद्वार के लिए करीब चार बसों ही संचालन है, जबकि यह 24 घंटे महत्वपूर्ण मार्ग है और स्थानीय एवं बाहरी यात्रियों को आना-जाना रुड़की से लगा रहता है।