फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bulldozer runs on illegal colony on Buggawala Road

Roorkee News: बुग्गावाला रोड पर अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Tue, 21 Apr 2026 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal colony on Buggawala Road
उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे बुग्गावाला रोड पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी के खिलाफ मंगलवार को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने पुलिस-प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलाया और कॉलोनी के भीतर किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान दो जमशीनों की मदद से कॉलोनी के अंदर बनाई गई सड़कों को पूरी तरह उखाड़ दिया गया। जगह-जगह गहरी खोदाई कर मार्ग को क्षतिग्रस्त किया गया ताकि कॉलोनी में प्लॉटिंग और आगे का निर्माण कार्य रोका जा सके।
विज्ञापन




अधिकारियों के अनुसार, यह कॉलोनी बिना किसी वैध स्वीकृति के विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण ने कॉलोनी परिसर में बनाई गई चार दुकानों को भी सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा जिससे किसी प्रकार का विरोध या अव्यवस्था उत्पन्न न हो सके। विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता टीएस पंवार ने बताया कि अवैध रूप से बनाई जा रही कॉलोनी को ध्वस्त किया गया है और चार दुकानों को सील किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से पहले भी संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर सुनवाई का पर्याप्त अवसर दिया गया था लेकिन कॉलोनी के वैध दस्तावेज जमा नहीं करा सके। इसके कारण यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना नक्शा पास कराए और वैध अनुमति के कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी भूमि या प्लॉट को खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें ताकि भविष्य में नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed