फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Budget stuck for repair of 184 tube wells, increased concern among farmers

Roorkee News: 184 नलकूपों की मरम्मत के लिए बजट अटका, किसानों में बढ़ी चिंता

Thu, 27 Nov 2025 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 27 Nov 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
Budget stuck for repair of 184 tube wells, increased concern among farmers
184 नलकूपों की मरम्मत के लिए बजट अटका, किसानों में बढ़ी चिंता
विज्ञापन

रुड़की और भगवानपुर में प्रस्तावित नलकूपों में होने हैं सुधारात्मक कार्य

शासन, मुख्य अभियंता और मुख्य कृषि अधिकारी के दर पर पहुंची फाइल

मनव्वर हुसैन

रुड़की। जिले की कृषि विकास योजनाएं फंड की कमी के कारण ठप पड़ी हुईं हैं। जुलाई 2023 से अब तक मंजूरी के लिए भेजी गई 12 फाइलें शासन व अधिकारियों के कार्यालयों में लंबित पड़ी हैं। इस कारण रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र में सिंचाई से जुड़ी सरकारी योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं।

जिले में 184 खराब पड़े नलकूप मरम्मत का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, 54 नलकूप खेतों में शोपीस बनकर रह गए हैं। लगभग 130 नलकूपों को तत्काल मरम्मत की जरूरत है। जिले में प्रत्येक पांच में से एक परिवार खेती से जुड़ा है और लगभग 260 नलकूप सिंचाई का मुख्य आधार हैं। एक नलकूप 50 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई करने में सक्षम होता है। फंड जारी नहीं होने से रुड़की, नारसन और भगवानपुर ब्लॉक के किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

नलकूपों की मरम्मत के लिए आवश्यक करोड़ों रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्ताव सचिव सिंचाई विभाग तक पहुंच चुका है। फाइलें प्रमुख अभियंता और मुख्य कृषि अधिकारी के पास भी लंबित हैं, लेकिन राशि कब स्वीकृत होगी इसकी निश्चित जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 184 नलकूपों में सुधारात्मक कार्य होने हैं, जिनकी अनुमानित लागत करीब 55 करोड़ 49 लाख और 74 हजार है। नाबार्ड, राज्य सेक्टर मद और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना मद से यह काम होने हैं।




-- मेनका नेगी, अधिशासी अभियंता नलकूप खंड रुड़की


-----------



क्या कहते हैं किसान नेता



उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड का कहना है कि किसानों की समस्याओं पर सरकार गंभीर नहीं है। योजनाएं और प्रस्ताव बनाकर भेज दिए जाते हैं लेकिन बजट जारी नहीं होता है। सरकार जल्द किसानों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। भारतीय किसान यूनियन (टिकैट) के जिला प्रवक्ता राकेश लौहान का कहना है कि सरकार किसान विरोधी है। नलकूप खंड की ओर से जो भी सरकारी योजनाएं स्वीकृति के लिए शासन और अधिकारियों के पास पहुंची है उनको पास कर जल्द बजट जारी किया जाए।



-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed