फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BSP's candidature in Bhagwanpur crisis

भगवानपुर में बसपा की उम्मीदवारी पर संकट

Fri, 10 Feb 2017 10:09 PM IST
विनोद कुमार ङ्क्षसह रुड़की
विनोद कुमार ङ्क्षसह रुड़की Updated Fri, 10 Feb 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
नौकरी से इस्तीफा देकर बसपा के टिकट पर भगवानपुर विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरे रामकुमार राणा की उम्मीदवारी पर संकट मंडराने लगा है। कारण कि फिलहाल संस्थान ने रामकुमार राणा का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारी को भेज दी है। ऐेसे में बसपा उम्मीदवार को करारा झटका लग सकता है।
विज्ञापन


भगवानपुर से बसपा उम्मीदवार रामकुमार राणा आईटीआई हरिद्वार में इंस्ट्रक्टर के पद पर तैनात हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले 12 फरवरी को उन्होंने पद से इस्तीफा की पेशकश की। इस संबंध में उन्होंने आईटीआई के प्रधानाचार्य को लिखित में इस्तीफा भी सौंप दिया, लेकिन आज तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। आईटीआई हरिद्वार के प्रधानाचार्य मनमोहन कुडिय़ाल के अनुसार त्यागपत्र नियमावली के अनुसार सरकारी पद से इस्तीफा देने से तीन माह पहले कर्मचारी को नोटिस देना होता है, लेकिन रामकुमार राणा की ओर से बिना नोटिस और पूर्व सूचना के अचानक चुनाव लडने के लिए इस्तीफा दिया गया है, जो कि नियम विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभागीय निदेशक और जिला निर्वाचन अधिकारी को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन


मामले में उच्चाधिकारियों की ओर से ही निर्णय लिया जाना है। जानकारों के अनुसार बिना इस्तीफा मंजूर हुए कोई कर्मचारी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ सकता है। ऐसे में रामकुमार राणा की उम्मीदवारी पर संकट तय माना जा रहा है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन का कहना है कि फिलहाल मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो इसका परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी प्रत्याशियों की उम्मीदवारी तय हो चुकी है, लेकिन इस तरह की आपत्ति आने के बाद चुनाव के पहले या फिर बाद में भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। मामला तकनीकी होने के कारण इसका परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed