फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BSP leader's politics hoisted on hoarding

बसपा नेता का होर्डिंग उतरवाने पर गरमाई सियासत

Sat, 29 Aug 2020 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
BSP leader's politics hoisted on hoarding
लक्सर में होर्डिंग उतारे जाने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते बसपा पदाधिकारी। - फोटो : ROORKEE
बसपा नेता का बालावाली तिराहे के निकट लगा होर्डिंग उतारे जाने पर बसपा नेता ने गहरी नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने खानपुर विधायक पर राजनीतिक रंजिश के चलते उनका होर्डिंग उतरवाने का आरोप लगाया है। साथ ही बसपा नेता ने इस मामले को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, लक्सर कस्बे के बसपा नेता एवं सहकारी समिति के चेयरमैन विशाल चौधरी का एक होर्डिंग कस्बे के बालावाली तिराहे के निकट लगा हुआ था। नगर पालिका शुक्रवार को उस होर्डिंग को उतार दिया था। इसे लेकर बसपा नेता विशाल चौधरी ने शनिवार को कस्बे में पत्रकार वार्ता की। उनका आरोप था कि खानपुर विधायक चैंपियन ने भाजपा में घर वापसी के बाद वहां पर अपना एक फोटो सेंशन किया था। फोटो पर होर्डिंग आने की वजह से उन्होंने प्रशासन पर दबाव बनाकर उनका होर्डिंग उतरवा दिया है। आरोप है कि खानपुर विधायक क्षेत्र के किसी भी नेता की लोकप्रियता को देखकर खुश नहीं रहते। होर्डिंग उतारने के मामले को लेकर बसपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम लक्सर से मुलाकात करेगा और पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में विधानसभा क्षेत्र सचिव रजत बर्मन, कुलबीर सिंह, सन्नी सिंह बोकाडिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मेरी बढ़ती लोकप्रियता और क्षेत्र में लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों की गति को देखते हुए शून्य शैक्षिक योग्यता वाले छोटे स्तर के नेता गलत आरोप लगा रहे हैं। मेरा मुख्य लक्ष्य खादर क्षेत्र का विकास कराना है। मैं चार बार खानपुर क्षेत्र से विधायक हूं। इस तरह के छोटे मामलों से मेरा कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, खानपुर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed